फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अपर निदेशक स्वास्थ्य ने पीएचसी का किया निरीक्षण

Sun, 24 Aug 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। पीएचसी सल्टौआ में शनिवार सुबह एडी हेल्थ डाॅ. रामानंद औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। सुबह नौ बजे ओपीडी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. अमित मरीजों का इलाज करते मिले। उपस्थित पंजिका, ओपीडी रजिस्टर के साथ मरीज की पर्ची पर लिखी दवाओं को देखा। दवा वितरण कक्ष, लैब, स्टाक रूम एवं परिसर का निरीक्षण किया। अपर निदेशक ने एमरजेंसी रुम, महिला वार्ड, वार्मर, कोल्ड चेन रूम आदि की जांच की। अगस्त में हुए प्रसव की जानकारी ली। डाइट रजिस्टर को देखा। अपर निदेशक ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित बाबा प्रेरणा कैंटीन का निरीक्षण किया। बेहतर व्यवस्था के लिए राम निवास गिरी को शाबाशी दी। डाॅ. मनीष, अवनीश, शिव प्रसाद, यशवंत, मनोज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें