फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए चलेंगी अतिरिक्त कक्षाएं

Sat, 14 Sep 2024 10:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले 401 माध्यमिक स्कूलों में 1.5 छात्र-छात्राएं पंजीकृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के 401 माध्यमिक स्कूलों मेंं कमजोर छात्र-छात्राओं का शिक्षा स्तर बढ़ाने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं चलेंगी। इसके लिए ऐसे विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें विषय समझने में परेशानी होती है। इस व्यवस्था से पढ़ाई में कमजोर बच्चे भी बेहतर तरीके से विषयों को समझकर पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए विषयवार शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
जिले में 23 राजकीय, 70 वित्त पोषित व 308 वित्त विहीन स्कूल हैं। इनमें 1.5 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को अन्य बच्चों के बराबरी में लाने के लिए नया प्रयास शुरू किया जा रहा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने डीआईओएस को पत्र भेजकर इस बाबत निर्देश दिए है।
विज्ञापन

अतिरिक्त कक्षाओं के लिए कक्षा नौ व 10 के लिए विज्ञान, गणित, हिंदी व अंग्रेजी विषय को शामिल किया गया है। जबकि कक्षा 11 व 12 के लिए गणित, अंग्रेजी, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान व जीव विज्ञान शामिल किए गए हैं। अतिरिक्त कक्षाएं स्कूल समय के बाद चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि प्रत्येक कक्षा से उपचारात्मक कक्षाओं के लिए 25 प्रतिशत विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। कक्षा नौ से इंटर तक के ऐसे विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा, जो अधिकतर कक्षा से अनुपस्थित या बीमार रहता हो। सभी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। अब विद्यालयों में पढ़ाई में कमजोर बच्चों का चिह्नीकरण कर अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जाएंगी, ताकि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा का परिणाम बेहतर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें