फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस पटाखे बेचने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना लाइसेंस पटाखे बेचने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बस्ती। बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसे रोकने की जिम्मेदारी स्थानीय अधिकारियों की होगी। खुले मैदान में ही पटाखों की बिक्री की जाएगी। ये निर्देश जिला शांति समिति की बैठक में डीएम प्रियंका निरंजन ने दिए।
बैठक में अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अधिकारी बभनान, गनेशपुर व बनकटी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने की। इस दौरान डीएम ने बताया कि राजस्व, पुलिस, नगर निकाय, स्वास्थ्य एवं बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी जिले में ही रहकर दीपावली मनाएंगे। त्योहारों पर उन्हें अवकाश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

बताया कि पुलिस अधीक्षक स्वयं धनतेरस के दिन वृद्धा आश्रम और दीपावली के दिन जेल में कैदियों के साथ त्योहार मनाएंगे। सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान सुबह सात बजे तक हर हाल में सफाई कराएं। बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कि ढीले तारों को ठीक कराएं। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि त्योहारों के समय सीएचसी व पीएचसी को खुला रखें।
डीएम ने बताया कि लक्ष्मी मूर्ति में ऊपर लोहे की छड़ का प्रयोग न करें। मूर्ति की ऊंचाई 10 से ज्यादा न हो। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि त्योहार पर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी। सभी थानों पर शांति समिति की बैठक कर लक्ष्मी पूजन आयोजकों को शासन के निर्देश से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

बैठक में नागरिकों ने खानपान में मिलावट, छुट्टा मवेशियों से सुरक्षा, निर्मलीकुंड पर पार्किंग व्यवस्था, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर ट्रैफिक व्यवस्था, हनुमान जयंती के जुलूस, छठ घाटों पर प्रकाश आदि के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया। नागरिक नंदा बाबा, फूलचंद्र श्रीवास्तव, जगदीश शुक्ल, जयंत मिश्र, जगवीर सिंह, प्रभुप्रीत सिंह, राजकुमार पांडेय, राघवेंद्र मिश्र, गरुण ध्वज पांडेय आदि ने सुझाव दिए। इस मौके पर एएसपी दीपेंद्रनाथ चौधरी, एसडीएम शैलेष दुबे, जीके झा, आनंद श्रीनेत आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें