बस्ती। चेहरा प्रमाणीकरण और ई-केवाईसी में ढिलाई पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी। उनका मानदेय रोकने के साथ ही मानदेय सेवा समाप्ति की कार्रवाई भी की जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बाल विकास विभाग के समस्त लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण और ई-केवाईसी अनिवार्य है। 1 जुलाई से जिन लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण और ई-केवाईसी नहीं होगा, उन्हें अनुपूरक पोषाहार नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 2655 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। लगभग 1,26,872 लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण और ईकेवाईसी की जानी है। वर्तमान में मात्र 30,012 लाभार्थियों का ही चेहरा प्रमाणीकरण तथा 32,398 लाभार्थियों का ईकेवाईसी हो सका है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में कैंप लगाकर चेहरा प्रमाणीकरण एवं ई-केवाईसी का कार्य कराया जा रहा है। संवाद