फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे हत्यारोपी पर भी रासुका के तहत कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे हत्यारोपी पर भी रासुका के तहत कार्रवाई
विज्ञापन

रुधौली। थाना क्षेत्र के पंडरिया चेत सिंह गांव में 26 अगस्त की रात ट्रैक्टर चालक की हुई हत्या के मामले में नामजद दूसरे आरोपी इरशाद पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई है। शनिवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के आदेश के बाद रासुका लगाया गया। इससे पहले एक और आरोपी इरफान पर यह कार्रवाई की गई थी। इन दोनों की जमानत के लिए न्यायालय में अर्जी दी गई थी।
बता दें कि 26 अगस्त को थाना क्षेत्र गई पड़रिया चेत सिंह में वहीं के अंकित की प्रेम प्रसंग के चलते गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इसके अगले दिन उसका शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में मिला था। पुलिस के मुताबिक, प्रेमिका के सामने ही अंकित की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इससे क्षुब्ध होकर उसकी प्रेमिका अमीना ने फसलों में डालने वाली विषाक्त दवा पीकर खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने युवक की मां की तहरीर पर युवती के भाई इरफान व इरशाद तथा एक चचेरे भाई इसरार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया था। पुलिस की दलील है कि इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव में भय का माहौल व्याप्त है। ग्रामीण भयभीत हैं कि अभियुक्त जेल से छूटने के बाद फिर गांव में उत्पात कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें