रात में ही सिपाही पर कार्रवाई की जानकारी देने के बाद लौट गए
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। तेलियाडीह के कोटेदार जगदीश प्रसाद को थप्पड़ मारने के आरोपी सिपाही गणेश को चौकी से हटाने की मांग को लेकर बुधवार की सुबह कोटेदार संघ के पदाधिकारियों ने फिर पुलिस चौकी पर एकत्र हुए। चौकी प्रभारी ने कोटेदारों को सिपाही को हटाने की जानकारी दी। इसके के बाद वे लोग वापस लौट गए।
मंगलवार की देर शाम तेलियाडीह गांव के पास हाईवे से सटे एक चाय की दुकान पर महाराजगंज पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही गणेश बिना नंबर की एक बाइक की जांच कर रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद कोटेदार जगदीश प्रसाद को सिपाही गणेश ने थप्पड़ मार दिया था। इससे गुस्साए ग्राम वासियों ने मंगलवार की रात को ही पुलिस चौकी पर हंगामा किया था।
बुधवार की सुबह कोटेदार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद करीम की अगुवाई में बड़ी संख्या में कोटेदार पुलिस चौकी पर एकत्र होकर कार्रवाई की मांग करने लगे। कोटेदार संघ के जिला महामंत्री सुरेंद्र यादव तथा पीड़ित कोटेदार जगदीश प्रसाद के साथ ही महेश गुप्ता, मदन गुप्ता, सियाराम, तिलकराम वर्मा, कमलेश, संदीप, अजय दुबे, दिनेश चौबे, दूधनाथ वर्मा, आसाराम आदि कोटेदार मौजूद रहे। एसएचओ प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि सिपाही पर कार्रवाई की जा चुकी है।