फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ओवरलोड पर कार्रवाई, 8 चालान, 3 वाहन हुए सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
- एआरटीओ की कार्रवाई में 1.70 लाख का जुर्माना वसूला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ओवरलोड वाहनों पर शासन का रवैया सख्त हो गया है। स्थिति यह है कि शासन के तमाम दिशा निर्देशों को ताक पर रखकर खूब ओवरलोडिंग की जा रही है। तभी तो जिले में शासन व आरटीओ के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाए अभियान में ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई। एक दो नहीं बल्कि आठ ओवर लोड वाहनों पर कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन पंकज कुमार सिंह ने शनिवार को 35 ओवरलोड वाहनों को पकड़ा। इसमें से 8 वाहनों का चालान किया, जबकि 3 वाहनों को कलवारी थाने में सीज कर दिया गय। कई वाहनों पर जुर्माना करते हुए एआरटीओ ने 1.70 लाख रुपये वसूले।
विज्ञापन

पंकज सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार चलेगी। अभियान चलाया जा रहा है। ओवरलोड वाहन किसी भी दशा में अब सड़क पर नहीं दौड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें