फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुष्कर्म की झूठी सूचना देने के मामले में चार पर कार्रवाई

Thu, 18 May 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने रेप की झूठी सूचना देने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि 15 मई को एक महिला ने शिकायती पत्र देकर तीन अज्ञात लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस छानबीन करने पहुंची तो मामला संदिग्ध लगा। इसके बाद जब सीसीटीवी की मदद से साक्ष्य जुटाए गए तो पता चला कि घटना के वक्त महिला पैदल घटनास्थल के पास से गुजरी ही नहीं थी। बल्कि बाइक से अपने बेटे के साथ गई थी। सच्चाई सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को धारा 151, 107 व 116 के तहत चालान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें