सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
पुरानी बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के सूसीपार निवासी वीरेंद्र (20) पुत्र राममूरत बाइक से घर जा रहे थे। अभी वे लालगंज थाना क्षेत्र के दसकोलवा के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी के इंचार्ज सुदामा यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।