बस्ती। कोतवाली पुलिस ने जमीन बेचने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये हड़पने के मामले में केस दर्ज किया है। डारीडीहा निवासी उर्मिला का आरोप है कि विपक्षी ने बारी-बारी उनसे साढ़े तीन लाख रुपये ले लिए और जमीन भी नहीं दी। पैसा मांगने पर अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। धोखाधड़ी कर पूरी रकम हड़प ली। पुलिस ने आरोपी चंद्रभान सिंह निवासी भुवरनिरंजन थाना कोतवाली पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद