फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुकदमे में सुलह करने के लिए धमकाने का आरोप

Sun, 03 Aug 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने कचहरी तारीख देखकर लौट रहे व्यक्ति को धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है। मुंडेरवा थाने के ऊंचगांव निवासी शैलेंद्र कुमार ने तहरीर दी है कि पांच जुलाई को बस्ती कचहरी में तारीख देखने आए थे। लौटते समय कटरा मजार के आगे नाला पुलिया के पास विपक्षियों ने रास्ते में रोककर केस में सुलह करने का दबाव बनाया। शोर मचाने पर इन लोगों ने जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने इसी गांव के रामबेलास, सुदर्शन, हेमंत, चंद्रप्रकाश, दिलीप, सदानंद समेत सात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें