बस्ती। कोतवाली पुलिस ने मूड़घाट के पास मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। मूड़घाट निवासी सुरेंद्र गौड़ ने तहरीर दी है कि उनके बड़े भाई अविनाश गौड़ को विपक्षियों ने शुक्रवार को आपसी कहासुनी को लेकर मारापीटा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मूड़घाट निवासी राम अवतार, छोटू व बुद्धू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद