रुधौली। हसनी निवासी सलीम ने रुधौली पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि मंगलवार रात करीब 9:30 बजे वह दोस्त मोहम्मद सफीक, इंसान अली, अब्दुल सलाम, मोहम्मद निजामुद्दीन व अमिर के साथ कथकपुरवा स्थित एक होटल पर खाना खा रहा था। इसी बीच गांव के कुछ लोग वहां पहुंच गए। अचानक उनमें से एक ने कमर में खोंसी हुई पिस्टल निकालकर लोड करते हुए गोली मारने की बात कही। आसपास मौजूद लोग किसी तरह शांत कराकर बाहर ले गए। इसके बाद खाना खा रहे लोग अपनी जान बचाकर वहां से निकले। आरोप है कि कुछ दूर तक आरोपी ने गाड़ी का पीछा भी किया। प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि तहरीर व सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। संवाद