बस्ती। नगर पुलिस ने जमीन की पैमाइश के दौरान धमकाने के आरोप में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। चंदो निवासी दीपक सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 31 दिसंबर को पूर्व में हुई जमीन की पैमाइश से नाराज होकर विपक्षियों ने फोन कर उनके ड्राइवर श्रवण कुमार निवासी जोगीपुर थाना नगर और उन्हें अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रामनाथ उर्फ रमई और विक्रम यादव पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो