फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किशोरी को ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 14 Jul 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के एक गांव से दो दिन पहले शादी का झांसा देकर किशोरी को साथ ले जाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पहले ननिहाल आई 13 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर आरोपी बहला-फुसला साथ ले गया। मामले में कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी की मां की तहरीर पर पैकोलिया पुलिस ने नागपुर गांव निवासी गोलू पर अपहरण का केस दर्ज कराया। थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि जरिए मुखबिर विवेचक ओमप्रकाश भारती ने बृहस्पतिवार की सुबह नरसिंहपुर तिराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें