- नगर में ब्लेड से युवक पर हमले का केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। थाना क्षेत्र के महुआ निवासी एक व्यक्ति ने अपने पट्टीदारों पर जमीन के विवाद के कारण चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र प्रभारी थानाध्यक्ष अजय यादव को दिया है। शिकायत पत्र में महुआ निवासी राम बुझारत ने रुधौली पुलिस को बताया कि गांव में पट्टीदारों के बीच जमीन को लेकर के कई वर्ष से विवाद चल रहा है। शनिवार को सुबह जब वह गांव के उत्तर सीवान में घूमने के लिए जा रहे थे तो मौके पर मौजूद मनीराम और उसके बेटे वीरेंद्र ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनके बाएं हाथ पर गंभीर घाव हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसी क्रम में नगर पुलिस ने कोठवाभरतपुर में ब्लेड से हमला के मामले में जान लेवा हमले का केस दर्ज किया है। पुलिस को गांव के रामजीत पुत्र दयाशंकर ने तहरीर दिया कि उनके छोटे भाई गणेश ट्रैक्टर लेकर घर आ रहे थे। गांव के निकट नल्ली व शिवम ने उन्हें मारा पीटा तथा ब्लेड से हमला कर दिया। गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है।