फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। छावनी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने, धर्म परिवर्तन कराने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लड़की को सकुशल उसके कब्जे से मुक्त करवाकर सीडब्लूसी के समक्ष प्रस्तुत किया। सीओ हर्रैया संजय सिंह ने बताया कि किशोरी की मां ने 10 अक्तूबर को थाने में लिखित तहरीर दिया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को सात अक्तूबर को अमेठी जिले के थाना शुकुल बाजार के भरोसे का पुरवा निवासी मोजीब बहला-फुसलाकर भगा ले गया। सीओ ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए दोनों का संपर्क हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें