बस्ती। नगर बाजार थाना क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित युवती की तहरीर पर शनिवार को क्षेत्र के ही रहने वाले आरोपी प्रदुम्न सोनी पर प्राथमिकी की है। युवती ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि कस्बे में उसका ब्यूटी पार्लर है। उनके पार्लर पर अक्सर क्षेत्र का युवक प्रदुम्न सोनी आता-जाता था। धीरे-धीरे उससे जान-पहचान हो गई। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके कई बार शारीरिक संबंध बनाए। दबाव डालने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए शादी करने से इन्कार कर दिया। अश्लील वीडियो भी वायरल करने की धमकी दी। ब्यूरो