आरोपियों के पास से तमंचा बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
महादेवा, बनकटी। सोशल मीडिया पर असलहा लहराकर वीडियो बनाने वाले चार युवकों को लालगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तमंचा भी बरामद किया गया है। सभी पर आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज़ कर न्यायालय भेज दिया ।
लालगंज के थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड ने बताया कि मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें एक स्थान पर एकत्रित होकर चार युवक मोबाइल फोन से वीडियो बनाते हुए असलहा लहरा रहे थे । वायरल वीडियो के जांचोपरांत इसी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की जा रही थी।
बृहस्पतिवार को आरोपी युवक इसी थानाक्षेत्र के चकिया उर्फ बैरवा गांव निवासी शिवम चौधरी, कुसम्ही खुर्द निवासी साधू सिंह व लालगंज कस्बा निवासी रिशु सोनी तथा कबरा खास गांव निवासी दीनदयाल सत्यम को हिरासत लेकर न्यायालय भेज दिया गया।