बस्ती। हर्रैया पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर धोखे से अपहरण करके बेच देने और रुपये छीनने के एक मामले में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति का आरोप है कि विपक्षी उनके बेटे को धोखे से बहलाकर महाराष्ट्र ले गया और बेच दिया। रास्ते में उसका मोबाइल, आधार, पैन, बैंक पासबुक व दो हजार रुपये ले लिए। इस बारे में पूछने पर अपशब्द कहते हुए घर में घुसकर मारपीट की और पांच हजार रुपये छीन लिए। तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने गांव के राजकुमार, राजेंद्र, बजरंगी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।