बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने शादी का झांसा देकर किशोरी को बहलाकर अगवा करने के मामले में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है। मुंडेरवा थानाक्षेत्र की रहने वाली किशोरी की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को सीतापुर जनपद के कोतवाली महोली का रहने वाला आरोपी आशीष श्रीवास्तव 23 जनवरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। ब्यूरो