बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने जेवरात, नकदी संग एक किशोरी को बहलाकर अगवा करने के आरोप में केस दर्ज किया है। 17 वर्षीय किशोरी के पिता ने तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी चार नवंबर की शाम से घर से लापता है। वह घर से सोने का मंगलसूत्र, चेन, अंगुठी, कान का झाला और नकद रुपये ले गई है। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि गांव का रहने वाला फूल कुमार उसे बहलाकर अपने साथ भगा ले गया है। आरोपी के घरवालों का भी इसमें पूरा हाथ है। पुलिस ने फूल कुमार व उसके घरवालों पर केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। संवाद