बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने फर्जी प्राइवेट कंपनी के नाम पर गोलमाल के मामले में केस दर्ज किया है। गोपीनाथपुर निवासी सुनील कुमार ने तहरीर में बताया है कि एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने विज्ञापन निकलवाकर प्रलोभन दिया। संपर्क करने पर लखनऊ बुलाया और विश्वास में लेकर धोखाधड़ी कर उनसे सवा लाख रुपये कंपनी के नाम पर व बीस लाख रुपये बैंक गारंटी और तीन लाख एक हजार 971 रुपये एक फिलिंग स्टेशन ने हड़प लिया। बाद में जब संपर्क किया तो अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने मुंबई स्थित प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संतोष अल्लू वर्मा, सारिका अनिरुधा सिंदे, प्रहलाद यादव, सतीश मदान, देवरिया सलेमपुर के डॉ. अभिनव, प्रहलाद शाही समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज किया है।