फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अस्पताल पर नवजात को बंधक बनाकर वसूली का आरोप

Fri, 09 Jun 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
 हास्पिटल में बवाल के बाद लगी लोगों की भीड़।
विज्ञापन
बस्ती। शहर के मालवीय रोड पर बृहस्पतिवार को देर शाम आठ बजे बभनगांवा स्थित निजी अस्पताल प्रबंधन पर नवजात को बंधक बनाकर परिजनों ने वसूली का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस व डिप्टी सीएमओ डॉ. एके मिश्र ने परिजनों को बच्चे से मिलवाया तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

कुदरहा के सेल्हरा निवासी वीरेंद्र यादव का आरोप है कि 29 मई को उनकी पत्नी को बच्चा पैदा हुआ तो अगले दिन वह बीमार हो गया। उसे निजी चिकित्सालय में दिखाया गया तो चिकित्सक ने उसे भर्ती कर लिया और बताया कि दस-बीस हजार रुपये इलाज में खर्च होंगे। धीरे-धीरे अस्पताल प्रबंधन ने बुधवार तक उससे 50 हजार रुपये वसूल कर लिए और कहा गया कि 70 हजार रुपये और जमा करो, तब बच्चे को लेकर जाओ। परिजनों ने कई बार कहा कि बच्चे को दिखा दीजिए लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने न तो बच्चे से मिलने दिया और न ही उसे डिस्चार्ज किया। बृहस्पतिवार को परिजनों का धैर्य जवाब दे गया तो उन्होंने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल व जिला प्रशासन से की और बंधक बनाने का आरोप लगाने लगे। देर शाम पहुंची पुलिस व डिप्टी सीएमओ ने जब परिजनों को बच्चे से मिलाया और महिला अस्पताल में बच्चे को भर्ती कराया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र ने कहा कि मामला संज्ञान में है। मौके पर एसीएमओ को भेजकर बच्चे को महिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें