बस्ती। कोतवाली पुलिस ने जमीन बैनामा करने और नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये लेकर हड़प लेने के मामले में एफआईआर दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के मंझरिया विक्रम निवासी आदर्श उपाध्याय ने तहरीर दी। जिसमें सदर तहसील में तैनात रंजीत पर आरोप लगाया कि उसने फरवरी में जमीन बैनामा कराए जाने तथा नौकरी दिलाए जाने का झांसा देकर रुपये ले लिया। संवाद