बस्ती। हर्रैया पुलिस ने बिल्डिंग मटेरियल का बकाया पैसा हड़पने के मामले में एफआईआर दर्ज किया है। इसी थाना क्षेत्र के महाखरपुर निवासी कनिकराम यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने बिल्डिंग मटेरियल का बकाया पैसा मांगने पर अपशब्द कहा। साथ ही एससी-एसटी के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। धोखाधड़ी करके नाजायज लाभ लिया और बिल्डिंग मटेरियल का रुपया हड़प लिया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने महाखरपुर निवासी मायाराम उर्फ भद्दू और अरविंद कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद