बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के पखेरी गांव में जमीन बैनामा कराने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है।
गांव के अरविंद पटेल ने तहरीर देकर बताया कि विपक्षी अपनी जमीन का बैनामा करने के लिए लिखित करार किया। इसके लिए पांच लाख रुपये भी ले लिए। बाद में विपक्षी ने जमीन का बैनामा करने से इनकार कर दिए। 10 मई को विपक्षीउनके घर पर कार पहुंचे और मोहायदानामा का कागज मांगने लगे। बिना रुपये लिए कागज न देने की बात कहने पर विपक्षी सादे कागज पर उनसे हस्ताक्षर करवाने की कोशिश करने लगे। मना करने पर गाली देते हुए मारने पीटने लगे। जब वह जान बचाकर घर में भागे तो लोग उन्हें वहां भी पहुंचकर मारापीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुबौलिया थाना के हर्रैया गांव निवासी परशुराम, लक्ष्मण, रंजीत, शिव प्रसाद, मनीष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।