फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या का आरोपी झोलाछाप गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गैर इरादतन हत्या का आरोपी झोलाछाप गिरफ्तार
विज्ञापन

परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के नेउरी रामबक्श चौराहे पर स्थित झोलाछाप को गैर इरादतन हत्या के आरोप तथा मेडिकल कमीशन एक्ट के मामले में परशुरामपुर पुलिस ने रविवार को मखौड़ा से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के विरुद्घ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। झोलाछाप प्रदीप वर्मा की नेउरी रामबक्श में क्लीनिक है। क्षेत्र के धर्मपुर निवासी सोमई चौहान अपने लड़के भाष्कर चौहान (13) का 29 अक्तूबर को इलाज कराने प्रदीप वर्मा की क्लीनिक पर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि गलत दवा तथा इंजेक्शन देने के कारण भाष्कर की मृत्यु हो गई। सोमई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। एसएचओ परशुरामपुर अरविंद कुमार शाही ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें