बस्ती। सपा के पीडीए चर्चा कार्यक्रम में शनिवार को रुधौली क्षेत्र के सेक्टर-41 स्थित केशवापुर चौराहे पर चौपाल लगी। मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार की वजह से किसान, नौजवान और व्यापारी सहित हर वर्ग परेशान है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने सपा के काल की योजनाएं बंद कर दी है। किसानों को केवल घोषणाओं और कर्जमाफी के नाम पर धोखा दिया गया है। यूरिया और डीएपी की कालाबाजारी आम हो गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान साधूशरन चौधरी ने की। मुनीराम चौधरी, रामप्रकाश निषाद, रामकेश यादव, वीरेंद्र कुमार, सहाबुद्दीन, मो. अमीन, रामफेर चौरसिया, राजाराम कन्नौजिया, रामपल्टन यादव, रामआसरे चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद