सोनहा। थाना क्षेत्र के एक गांव में कहासुनी के बाद महिला ने अपने परिजनों को बुलाकर ससुराल वालों को पिटवा दिया। सोनहा थाना के तेनुआ असनहरा गांव के टोला भागीडीह निवासी रामू वर्मा पुत्र गंगाराम का आरोप है कि सोमवार को पत्नी से कहासुनी हो गई। इसी बात पर उनकी पत्नी ने अपने पिता, चार भाइयों व चार अन्य को रात 11 बजे बुला लिया। मौके पर पहुंचे लोग लाठी डंडे, धारदार हथियार से लैस होकर घर में घुसकर गाली गलौज देते हुए उनको मारने पीटने लगे। बीच-बचाव करने आए भाई कृष्ण कुमार, माता बुधना देवी, पिता व छोटे भाई जीवनलाल को भी मारा-पीटा। वहीं, पुलिस ने एक पक्ष के सुनील कुमार, रवि कुमार, विनोद कुमार व रामपराग चौधरी निवासीगण परसा लंगड़ा तथा दूसरे पक्ष के कृष्णा वर्मा, रामू वर्मा, जीवनलाल, पिंटू निवासीगण तेनुआ असनहरा टोला भागीडीह का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। संवाद