नगर बाजार (बस्ती)। थाना नगर क्षेत्र के करहली खुर्द निवासी राजकुमार ने एसपी अभिनंदन को पत्र देकर परिजनों पर मृत माता के कमरे का ताला तोड़कर कीमती जेवर उठा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, उनकी मां ललई देवी का निधन 21 दिसंबर 2025 को हुआ था। क्रियाकर्म के बाद आपसी सहमति से बंटवारे की बात तय हुई थी, लेकिन चार जनवरी 2026 को विवाद हो गया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष का शांतिभंग में चालान किया था। आरोप है कि 11 जनवरी को कमरे का ताला तोड़कर करीब 14-15 लाख रुपये के जेवर निकाल लिए गए। पीड़ित ने 12 जनवरी को थाना नगर में सूचना दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है। संवाद