नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के कुसमौर गांव में जमीन के विवाद को लेकर महिला की पिटाई, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी फूला ने बताया कि 31 जनवरी 2026 की शाम करीब पांच बजे रंजिश को लेकर सोनू, प्रेमकुमार और फगुना उसके घर आए। आरोप है कि तीनों ने जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद करते हुए उन्हें गाली दी और और घर के सामने स्थित जमीन व उसमें बने छप्परपोश मकान को गिराने और बेचने की धमकी दी। विरोध करने पर तीनों ने मिलकर उनकी पिटाई की। संवाद