फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सरेराह चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Jun 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
नगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
विज्ञापन
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के पाथरभीर गांव में आयोजित बहूभोज में शामिल होकर लौटते समय मारपीट व चाकू मारने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसओ जनार्दन प्रसाद ने बताया कि आरोपी मोहित निवासी गोहनिया थाना सोनहा को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। एसओ ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, चाकू लगने से घायल प्रिंस को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि कोतवाली थानाक्षेत्र के कृष्णा भगौती गांव निवासी राम जियावन व कुछ अन्य लोग शुक्रवार/शनिवार को अपने रिश्तेदार राम सुमेरे निवासी पाथरभीर थाना नगर के घर से बहू भोज में शामिल होकर देर रात लौट रहे थे। पाथरभीर गांव के बाहर बाग में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद प्रिंस, गोलू उर्फ रोशन, सनोज और विकास कुमार को जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। प्रिंस के घायल होकर जमीन पर गिरने के बाद आरोपी भाग निकले। भागते वक्त मौके पर आरोपी एक बाइक छोड़ गए। पुलिस ने राम जियावन की तहरीर पर 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें