फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Jun 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कलवारी पुलिस ने युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी धीरेंद्र निवासी बगही उर्फ बेनीपुर को गिरफ्तार किया है। 21 जून को वहां की एक युवती का फंदे से लटका शव मिला था। वहां से एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमें गांव के धीरेंद्र पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी के तहत केस दर्ज किया था। एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे अगौना के पास से गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायालय भेजा गया जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मोटरपंप चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार



बस्ती। सोनहा पुलिस ने मोटरपंप चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का मोटरपंप भी बरामद किया है। एसएचओ शैलेश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम शेखापुर में मोटरपंप चोरी करने वाले धर्मेन्द्र निवासी शेखापुर थाना सोनहा और बलवंत सिंह निवासी दरियापुर जंगल ठाकुर डीह थाना सोनहा को गिरफ्तार किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें