फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छात्रा को भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा को भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कलवारी। सोमवार को कलवारी पुलिस ने छह माह पूर्व नाबालिग को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि छह जून को थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि 11वीं में पढ़ने वाली उसकी नाबालिग बहन दो जून को सुबह 8:00 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकली। घर न लौटने पर उसके मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो वह बंद मिला। अगले दिन विद्यालय के प्रधानाचार्य व अध्यापकों से पता किया गया तो मालूम हुआ कि वह विद्यालय आई ही नहीं थी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को ढूंढने का प्रयास कर रही थी। जांच के दौरान पता चला कि बलिया जनपद के द्रोपदी थानाक्षेत्र का रहने वाला राज उसको बहला-फुसला कर भगा ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता को उसके कब्जे से मुक्त कराकर उसके स्वास्थ्य परीक्षण के आधार पर आरोपी पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी गई। सोमवार को दिन में सूचना मिली की आरोपी लुंबिनी-दुद्धी मार्ग के सरयू नदी पर बने पुल के पास है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि वह किशोरी को लेकर हैदराबाद चला गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें