फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला की सिर कूच कर हत्या में नामजद आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Feb 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की सिर कूंचकर हत्या में नामजद आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- कोतवाली के भदेश्वरनाथ मंदिर के पास 20 जनवरी को मिला था शव
- सिर पर भारी वस्तु से प्रहार करने से हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के भदेश्वरनाथ गांव में 20 जनवरी को महिला की हत्या में नामजद एक आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि अमहट पुल के पास से मुखबिर की सूचना पर आरोपी अनिरुद्ध गिरी निवासी भदेश्वरनाथ को गिरफ्तार किया गया। बाकी दो अन्य आरोपियों की पुलिस को तलाश है।
कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित भदेश्वरनाथ गांव निवासी सरिता (40) पत्नी शैलेश कुमार का शव प्राथमिक विद्यालय के पास 20 जनवरी शाम करीब साढ़े पांच बजे मिला था। परिवार के लोगों ने बताया था कि वह जरूरी कार्य से घर से निकली थीं। काफी देर तक वापस न आने पर परिवार के लोग खोजबीन करने लगे। उनके छोटे बेटे अनमोल को भदेश्वरनाथ स्थित प्राथमिक विद्यालय के पूर्व हिस्से में मां का चप्पल दिखाई पड़ा था। जिसकी सूचना उसने अपने भाइयों को दी थी। सभी ने मिलकर खोजना शुरू किया तो विद्यालय के पूर्वी हिस्से में रात करीब साढ़े आठ बजे सरिता का शव मिला। प्रथम दृष्टया लगा कि उनके सिर को किसी वजनदार चीज से कूच दिया गया है। मृतका के कपड़े भी अस्त-व्यस्त मिले थे।
विज्ञापन

अगले दिन मृतका के भाई धीरज गोस्वामी निवासी रामपुर पोस्ट तमेश्वरनाथ थाना खलीलाबाद संतकबीरनगर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जिसमें मृतका के जेठ कृष्णानन्द गिरि, इसी गांव के अनिरुद्ध गिरि और एक अज्ञात जेसीबी चालक पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

-
स्पष्ट नहीं हो सकी वजह
इस हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी को भले ही गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वास्तव में इस घटना को किस वजह से अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक पड़ोस की प्रतिद्वंद्विता और पुरानी खुन्नस निकालने के लिए महिला को मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं सूत्रों का कहना है कि करीब चार वर्ष पहले आरोपी के परिवार के एक सदस्य के प्रेम प्रसंग को मृतका ने उजागर कर दिया था। जिससे हुई बदनामी से वह खार खाए हुए था। हालांकि पुलिस हत्या की वजह सिर्फ प्रतिद्वंद्विता ही बता रही है। वहीं मृतका के कपड़े अस्तव्यस्त पाया जाना, घर में शौचालय होने के बावजूद बाहर शौच के लिए जाना, पोस्टमार्टम में एक ही वार का पाया जाना, मोबाइल का बरामद न होना सहित घटना से जुड़े कई अन्य सवाल अब भी बने हुए हैं, जिसे पुलिस या तो जानबूझकर नजरअंदाज कर रही है या उसका जवाब उसके पास नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें