बस्ती। थाना छावनी पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध कच्ची शराब बरामद कर एक आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, छावनी पुलिस व आबकारी टीम ने बाघानला में दबिश देकर 76 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शराब के परिवहन में इस्तेमाल तीन पहिया वाहन भी जब्त किए गए। शराब बनाने में उपयोग की जाने वाली सामग्री एवं उपकरणों को भी नष्ट किया गया। संवाद