बस्ती। कोतवाली पुलिस ने गैस सिलिंडर चोरी के आरोपी बैरिहवा निवासी आफताब को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी किया गया सिलिंडर भी बरामद कर लिया है। यह घटना कोतवाली क्षेत्र के कटरा मोहल्ला निवासी राहुल पाल के घर हुई थी। कोतवाल मोतीचंद का कहना है कि बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को कोर्ट में भेजा गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उनका कहना है कि जांच में सामने आया है कि आरोपी आफताब शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में भी चोरी और आर्म्स एक्ट जैसे कई आपराधिक प्राथमिकी दर्ज हैं। ब्यूरो