बस्ती। लालगंज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दिनेश चंद्र चौधरी के मुताबिक आरोपी सिद्धू के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज थी। उसकी तलाश की जा रही थी। इस बीच मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे उसे महादेवा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। चालान करके उसे न्यायालय में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद