फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जहर खिलाकर बकरियों को मारने का आरोप

Sat, 01 Mar 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने जहर खिलाकर बकरियों को मार डालने के मामले में केस दर्ज किया है। श्रीपालपुर निवासी दुर्गावती देवी ने तहरीर देकर बताया है कि 16 फरवरी को गांव की रजिया, इसरावती पत्नी धर्मेन्द्र, सुनीता पत्नी बंदू के पास 12 बकरिया थीं। इसमें कुछ बकरियां गर्भधारण कर रखी थीं। उनके घर से कुछ दूरी पर मुकेश मौर्या का खेत है। उसने कटीले तार से घेर रखा है। आरोप है कि 16 फरवरी को खेत के बाहर धागे में जहरीला पदार्थ लगाकर टमाटर लटका दिया, जिसे खाकर कई बकरियां मर गईं। आरोप है कि 17 फरवरी को मुकेश मौर्य ने विपक्षियों को फंसाने के लिए खेत में आग लगा दी। पुलिस मुकेश मौर्य पर केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें