बस्ती। वाल्टरगंज क्षेत्र के वन विहार में बिना टिकट प्रवेश करने और वहां लोगों के फोटो व वीडियो बनाने से रोकने पर विवाद हो गया। मामला 2 अक्तूबर शाम करीब 5:15 बजे का है। क्षेत्रीय वन अधिकारी बस्ती रेंज शकील अहमद के अनुसार, राम दत्त बिना टिकट वन विहार परिसर में प्रवेश कर लोगों के फोटो और वीडियो बना रहा था। मना करने पर उसने गाली और जान से मारने की धमकी दी। सुरक्षा गार्ड से दुर्व्यवहार करने का भी आरोप है। पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के जोतपुर निवासी राम दत्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। विवेचना उपनिरीक्षक अर्जुन यादव कर रहे हैं। संवाद