फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चहारदीवारी तोड़ने और बुजुर्ग से अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सदर तहसील क्षेत्र के हरदिया बुजुर्ग में चहारदीवारी तोड़कर जमीन पर कब्जे की कोशिश और बुजुर्ग से अभद्रता का मामला सामने आया है। एभा पटेल ने गांव के कुछ लोगों पर गाली-गलौज, धमकी देने और बाउंड्री व पिलर क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को करीब 25 लोग मौके पर पहुंचे और उनके 75 वर्षीय हृदय रोगी ससुर से भी अभद्रता की। घटना के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उपचार के लिए लखनऊ ले जाना पड़ा। एभा पटेल ने एसपी और डीएम समेत अधिकारियों को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने, क्षतिग्रस्त चहारदीवारी दोबारा बनवाने और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। उन्होंने कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें