फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार की चपेट में आने से लेखपाल घायल

Tue, 17 Oct 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज(बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पावर हाउस के निकट कार की चपेट में आने से बाइक सवार लेखपाल गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सुल्तानपुर जिले के मूल निवासी अरविंद कुमार भानपुर तहसील में लेखपाल पद पर तैनात हैं । शहर के डमरूआ मोहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं। सोमवार को किसी काम से अपनी बाइक से हर्रैया तहसील गये थे। वापस आते समय शाम चार बजे कप्तानगंज कस्बे के पावर हाउस के निकट पीछे से तेज रप्तार कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे लेखपाल अरविंद कुमार (50) गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर राजस्व निरीक्षक अनिल श्रीवास्तव, लेखपाल भूपेंद्र दुबे, संग्रह अमीन चंद्रकांत श्रीवास्तव पहुंच गये। घायल लेखपाल का इलाज कराकर घटना की सूचना परिजनों को दिया। एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि दुर्घटना वाले वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें