बस्ती। सोनहा पुलिस ने 17 अगस्त को बरडांड नानकार में हुए विवाद में लेखपाल की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र पर केस दर्ज किया है। लेखपाल जय प्रकाश वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि वह गांव में सरकारी कार्य करा रहे थे। इसी बीच गांव के कृष्णदेव भट्ट व अरुण ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए अभिलेख फाड़ दिए तथा मारने के लिए दौड़ाया। संवाद