संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में पैमाईश करने गए हल्का लेखपाल से मारपीट का मामला सामने आया है। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने हरदेवा गांव निवासी गोरखनाथ के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक रविवार को बहादुरपुर गांव के लेखपाल विनोद कुमार चौधरी बहादुरपुर गांव में सर्वे करने गए थे। आरोप है कि हरदेवा निवासी गोरखनाथ इसका विरोध करने लगे। लेखपाल के मना करने पर उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। बीच-बचाव कर लोगों ने लेखपाल को बचाया। एसओ कलवारी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि घायल लेखपाल की तहरीर पर मारपीट सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।