कुदरहा। कलवारी थाना क्षेत्र के चिलवनिया गांव निवासी रियाज अहमद ने पुलिस चौकी गायघाट प्रभारी को शिकायती पत्र देकर जमीन की पैमाइश के नाम पर लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। कहा है कि चकबंदी के दौरान उन्होंने प्रहलाद से जमीन खरीदी थी। उसकी चौहद्दी और पैमाइश कराने के लिए संबंधित लेखपाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने बिचौलिए के माध्यम से जमीन की पैमाइश कराने के एवज में 15 हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि तय रकम देने के बावजूद न तो जमीन की पैमाइश की गई और न ही ली गई राशि वापस की गई। चौकी प्रभारी गायघाट राकेश मिश्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद