फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सुल्तानपुर से बिहार जा रहे मोबाइल कंपनी कर्मचारी की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। रक्षा बंधन का त्योहार मनाने सुल्तानपुर से पश्चिमी चंपारन बिहार जा रहे मोबाइल कंपनी कर्मचारी की राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर थानाक्षेत्र के कटया के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बिहार के पश्चिमी चंपारन के लउरिया थानाक्षेत्र के पड़रौन वार्ड-आठ निवासी अनुज कुमार (30) पुत्र विनोद प्रसाद जनपद सुल्तानपुर में रहकर जीओ कंपनी में काम करते थे। बुधवार को अनुज कुमार बाइक से रक्षा बंधन मनाने अपने घर जा रहे थे। फोरलेन पर नगर थाना क्षेत्र के कटया के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड व मोबाइल से शिनाख्त होने के बाद परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन




थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें