फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार दो की मौत एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर फूलडीह गांव के पास शनिवार की देर शाम करीब 9:30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आये मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर मय फोर्स पहुंचे चौकी प्रभारी चंद्रकांत पाण्डेय ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया जहां दो लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया वहीं गम्भीर रूप से घायल एक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया। घायल की पहचान थाना क्षेत्र के विक्रमजोत गाँव निवासी सूबेदार यादव 45 पुत्र पुद्दन व मृतको की पहचान विक्रमजोत निवासी विरेंद्र 23पुत्र नन्दलाल और कल्यानपुर निवासी मनीराम निषाद 35 पुत्र बितानू के रूप में हुई। तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अयोध्या से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें