परशुरामपुर (बस्ती)। थाना क्षेत्र के बनगवा स्थित गीता फ्यूल जंक्शन (पेट्रोल पंप) पर खड़ी ट्रक में शनिवार की सुबह ट्रक का खलासी मृत पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी महेंद्र सिंह की ट्रक पर मनकापुर, गोंडा निवासी राहुल पुत्र राघवराम चालक तथा सुनील कुमार पुत्र रामभूल कनौजिया खलासी का काम कर रहे थे। शुक्रवार को चालक व खलासी कानपुर से पशु आहार लेकर रूधौली आए थे। उसके बाद दोनों क्षेत्र के बनगवा स्थित पेट्रोल पंप पर गए। वहां खाना खाकर रात करीब 10 बजे सो गए। सुबह जब गाड़ी मालिक दोनों को जगाने लगा, तो काफी देर बाद ड्राइवर राहुल तो जगा, लेकिन खलासी की मौत हो चुकी थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ परशुरामपुर रामेश्वर यादव ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट का निशान नहीं है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।