फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गड्ढे में गिरी अनियंत्रित डीसीएम, चालक की मौत

Wed, 30 Aug 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग गोटवा के पास अनियंत्रित होकर डीसीएम गड्ढे में गिरी
विज्ञापन
गोटवा (बस्ती)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसहवा फ्लाईओवर के पास गोरखपुर से अयोध्या की ओर जा रही एक डीसीएम मंगलवार की सुबह अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे फुटहिया चौकी इंचार्ज राजीव सिंह ने डीसीएम को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त राज नजर पुत्र दीप सिंह सिलवाली थाना नगरा जनपद भिंड के रूप में हुई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नगर संतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है। उसके शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं। न ही डीसीएम की टक्कर हुई है। इसके बावजूद चालक की मौत कैसे हुई, इसे लेकर लोग हैरान हैं। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चालक की मृत्यु की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें